Menu
blogid : 2222 postid : 410

नए वर्ष की नयी अरुणिमा

MERI NAJAR
MERI NAJAR
  • 78 Posts
  • 1604 Comments

नये वर्ष की नयी अरुणिमा

है अम्बर में छाई

रश्मि रथी की किरण सुनहरी

नव प्रभात लायीं

कल कल बहते जल ने देखो

ओढ़ी लाल चुनरिया

लुका छिपी कर इतराई है

नभ में धवल बदरिया

शुभ्र हिमालय की देखो

कैसी आज लुनायी

समय शिला पर चित्र खीच कर

आज तूलिका हरषाई

धरती से अम्बर तक फैली

कैसी अदभुद सुरमाई

हम सब भी गले मिले

बांटे प्रेम , बधाई

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh