Menu
blogid : 2222 postid : 579

इस बार होली में -Holi Contest

MERI NAJAR
MERI NAJAR
  • 78 Posts
  • 1604 Comments

गले लग लग कर मिले मुझसे वे इस बार होली में

हमेशा जो        कहा करते कंहा थे ? यार होली में ||

उम्र   भर      इश्क में   घायल रहा हाय मै जिनके

बड़ी फुर्सत से      मिले मुझसे वे इस बार होली में ||

बेडा     गर्क कर    डाला जिन्होंने    प्यार का मेरे

वे हँस    हँस कर    मिले मुझसे इस बार होली में ||

वक्त की     मार भी कैसा सितम करती है ये देखा

कमर     उनकी हुयी कमरा हाय इस बार होली में ||

गिले     शिकवे भुला कर ,गले मिल यार देखो तो

मजा     तुमको भी आएगा वही फिर यार होली में ||

अपनी” मै” को मै छोडू तुम अपनी” मै” को भुला देना

दूरिया     हम   जला डाले यार        इस बार   होली में ||

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh